लाल किताब में छुपे हैं गहलोत सरकार के कुशासन के राज:- बालगोविंद मावई।
गहलोत सरकार के मंत्रियों के बयानों से ही प्रमाणित हो रही है कांग्रेस सरकार की विफलता:- श्रवण वर्मा।

आज दिनांक 23 जुलाई 2023 को बसेड़ी विधानसभा की “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें जयपुर में सचिवालय महा घेराव की कार्ययोजना तैयार की गई। विधानसभा प्रभारी श्री बालगोविंद मावई और विधानसभा संयोजक श्री ओमकार कटारा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम आम जन में जनजागरण का काम कर रहा है जिससे राजस्थान की महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार के प्रति जनमानस का आक्रोश प्रकट हो रहा है। भ्रष्टाचार की दुकान चलाने वाली कांग्रेस सरकार के मुखिया गहलोत के मंत्रीमंडल के मंत्रियों के बयानों से ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर हो रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी बालगोविंद मावई ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए गहलोत की भ्रष्टाचार की दुकान से लालकिताब का जिन्न निकला है जिसमें कांग्रेस सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के राज छुपे हुए हो सकते हैं,इस किताब की कहानियां आम जन के सामने आने चाहिए। इस सभी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता की आवाज बुलंद करने के लिए जयपुर में सचिवालय का महा घेराव में हम सभी भाजपा के देश भक्त कार्यकर्ताओं को बड़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जयपुर कूंच करना होगा।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक ओमकार कटारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका प्रत्येक देशभक्त कार्यकर्ता यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए आम आदमी की आवाज बुलंद करने के लिए कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम को सुखराम कोली, राजवीर सिंह राजावत,कमल पहाड़िया, बृजराज सिंह एवं अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रेमनारायण सोनी, दशरथ सिंह, मोहनप्रकाश शर्मा,लोकेन्द्र सिंह, रनवीर सिंह गुर्जर,विस्तारक गजेन्द्र सिंह चौधरी,रामू शर्मा, पप्पू तिमासिया, सुरेश शर्मा, संजय पाराशर,भोला सिंह, भानुप्रताप सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पहाड़िया ने किया।