आदर्स आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे कोटेदार ।
विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत सुरजन पुर में कोटेदार के द्वारा आदर्श आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियां। चुनाव आयोग द्वारा 08/01/2022 को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई थी जिसके बाद यह निर्देश जारी हुआ था कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में जो फ्री राशन वितरित किया जा रहा है उसके पैकेट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की जो फोटो लगी है उसे पैकेट से हटा कर राशन का वितरण किया जाए लेकिन मछरेहटा विकासखंड की ग्राम पंचायत सुरजन पुर के कोटेदार चुनाव आयोग के इस आदेश का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं इस विषय पर जब समन्धित ARO प्रदीप कुमार से फोन के मध्यम से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि सभी कोटेदरों को निर्देश दिया जा चुका है। पैकेट पर छपी फोटो को मिटाकर ही वितरण किया जाए।
उसके बावजूद भी कोटेदार नही मान रहे है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता ललित कुमार