डोमचांच स्थित द हेरिटेज एकेडमी में बड़े ही धूम धाम से बच्चो के द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस

डोमचांच स्थित द हेरिटेज एकेडमी में बड़े ही धूम धाम से बच्चो के द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस

सुराज उदिन

 

डोमचांच स्थित द हेरिटेज एकेडमी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस ।कार्यक्रम की शुरुवात डॉक्टर प्रकाश पोद्दार ने किया, निर्देशक उमेश सिंह एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया।शिक्षिका अंकिता, गजाला ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी, उपलब्धियां और उनका देश के प्रति योगदान के बारे में बच्चों को बताया। वही प्रधानाचार्य रंजन कुमार सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के बारे में विस्तृत जानकारी दिए उनका जन्म कब, कहा और उनकी उपलब्धि के बारे में तथा उनका विद्यार्थियों के प्रति अपनी प्रेम यादि के जानकारी दिए।वही सभी कक्षा के बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलके केक कटिंग किया। सभी बच्चों ने शिक्षकों के गुण के बारे में बताया और शिक्षक का हमारे जीवन में महत्व को बताया।आज के दिन को और भी यादगार बनाने के लिए सभी बच्चों ने निर्त कला काभी प्रदर्शन किए।
निर्देशक उमेश सिंह और प्रधानाध्यापक रंजन कुमार सिंह ने सभी बच्चों के द्वारा सजावट को देख के बच्चों को प्रोत्साहित किए एवं शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाई दिए।वही कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु कुमार, आर्यन कुमार, सौरभ कुमार ,पायल कुमारी आकाश सिंह ,सत्यम सिंह, मंजीत यादव ,संजना कुमारी प्रिंस कुमार ,प्रीतम कुमार ,अमन कुमार ,अभिनंदन कुमार अनन्या कुमारी, रितिक कुमार,आदित्य कुमार,शिवम कुमार, आध्या कुमारी, ईत्ती श्री रंजन,तनु राज ,सलेश कुमार,अभिषेक कुमार,अनुराग कुमार,आर्यन कुमार,राजवीर कुमार आदि सैकड़ो बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!