राजकीय महाविद्यालय सैप‌ऊ में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत

राजकीय महाविद्यालय सैप‌ऊ में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत 4 -5 सितम्बर को भाषण प्रतियोगिता के क्रमशः प्रथम एवम द्वितीय चरण का आयोजन किया गया।महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक कला वर्ग के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कक्षावार रहे विजेता छात्रों के नाम इस प्रकार हैं बीए प्रथम वर्ष में सोनिया प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर सचिन एवं तृतीय स्थान शिवानी विजेता रही इसके साथ ही बीए द्वितीय वर्ष में अंजू तमोरी ने प्रथम स्थान श्वेता गौड ने द्वितीय स्थान एवं योगेश बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बीए तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान पर धर्मवीर,द्वितीय स्थान पर अंजलि परमार एवं तृतीय स्थान पर शीतल परमार विजेता रहे इसके साथ ही कक्षावार विजेताओं के मध्य आयोजित हुए द्वितीय चरण में शामिल सभी नौ प्रतिभगियों में से शीतल परमार बीए तृतीय वर्ष ने सर्वश्रेष्ठ भाषण प्रस्तुत कर महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर डा राजेश शर्मा सहायक आचार्य समाजशास्त्र विभाग,प्रतियोगिता संयोजक अश्वनी कुमार सहायक आचार्य हिंदी विभाग , सुरेंद्र कुमार मीणा प्रयोग शाला सहायक, निर्मल सिंह गुर्जर वरिष्ठ सहायक, राहुल पाल कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे। विजेताओं के नाम की घोषणा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामकिशोर शर्मा जी ने की इसके साथ ही उन्होंने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

 

R9 भारत
रिर्पोटर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!