भरतपुर 23 फरवरी
प्रभारी मंत्री सुरेश रावत एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे भरतपुर
राज्य बजट 2025-26 की घोषणाओं के क्रियान्वयन तथा अब तक अर्जित प्रगति की कर रहे समीक्षा

भरतपुर. जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों, राज्य बजट 2025-26 की घोषणाओं के क्रियान्वयन तथा अब तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की बैठक ली। बैठक से पहले उन्होंने आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही सेवर कुंडा सहित बृजेन्द्र बिहारी कुंडा के जीर्णोद्धार के कार्यो का अवलोकन किया । इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में की घोषणाओं को शीघ्र मूर्त रूप दिया जाएगा। ताकि आमजन को राज सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके। साथ ही टीम भावना से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप योजनाओं और कार्यक्रमों का आमजन तक ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भरतपुर पर्यटन का प्रमुख केंद्र है जिसके विकास हेतु पर्यटन स्थलों का आवश्यकतानुसार जीर्णोद्वार कराने का काम किया जाएगा…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे