सुपौल जिले में भीडतंत्र का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जिसमे दो युवकों को बकरी चोरी के आरोप में बांध कर बेरहमी से पिटाई किया है। बताया जाता है की दोनो युवकों में से एक की हालत गंभीर है। जानकारी मिली है की इस घटना की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है की यह वीडियो त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के हरिहर पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है। जानकारी मिल रही है की जहां दो युवकों को बकरी चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनो युवकों को बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया है। जिसमे एक युवक की हालत बेहद गंभीर है। हालांकि जानकारी मिली है की पुलिस को भी सूचना दी गई है। और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है