इटवा
भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट
सर्द हवाओं के तफेडो के बीच थानाधिकारी द्वारा जन अनुशासन का किया निरीक्षण, काेविड गाइडलाइन पालना के लिए आमजन से की गई अपील व समझाइस
सर्द हवाओ व घने कोहरे के बीच थाना धिकारी व उनकी टीम ने आज बाजार मे मुख्य चोराया के बीच
कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार लोगो से समझाइस करते नज़र आये तथा कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाइ गई
थानाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर कोरोना गाइड लाईन का पूर्ण पालना करने का आह्वान किया।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही, बिना काम कर घूमने वाले लोगो को घर में रहने के लिए हिदायत दी गई। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर संडे कर्फ्यू के तहत कोरोना गाइड लाइंस की पालना सुनिश्चित की गई इस दौरान थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला तथा ग्रामीणों को कोरोना गाइड लाइंस की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर गांव में जनजागरण किया। इस दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को संडे कर्फ्यू का पालन करने, मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, बेवजह बाहर नहीं घूमने व कोरोना गाइड लाइंस की सख्ती से पालना करने को लेकर माइक के माध्यम से अनाउंस करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।