विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
जनपद इटावा में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण तरीके के माहौल में सकुशल करवाने फ्रेन्डस कालोनी पुलिस व पैरामिलिट्री ने मतदान केन्द्रों तक भ्रमण कर भय मुक्त होकर मतदान करने को मतदाताओं को प्रेरित किया। दिन बुधवार को पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व पुलिस ने पैदल भ्रमण किया।
आपको बताते चलें कि थाना प्रभारी फ्रेन्डस कालौनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में बने बूथों तक पहुंचकर माहौल का जायजा लिया। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुऐ पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्रेंड्स कालौनी क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। तथा जनता में विश्वास व अराजकतत्वों में भय पैदा करने के लिऐ थाना प्रभारी व भारी पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया और लोगों को भय मुक्त तरीके से मतदान करने करने की अपील की। आपको बता दें इन सभी चीजों के पीछे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भय मुक्त मतदान कराना है। जिससे आने वाले मतदान के समय में जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रिपोर्ट- नितिन दीक्षित,इटावा