सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भरथना रेलवे फाटक रहेगा बंद
20 व 21 जनवरी को बंद रहेगा भरथना रेलवे फाटक, जाने वजह
दिल्ली-हावडा रेलमार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन का रेलवे फाटक संख्या- 20बी जनरल मेंटीनेंस कार्य हेतु 20 व 21 जनवरी को बन्द रहेगा।
आपको बता दें इस बारे में जानकारी देते हुए भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव रेड्डी ने देते हुए बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी केविन रेलवे फाटक संख्या- 20बी जनरल मेंटीनेंस कार्य के चलते 20 जनवरी व 21 जनवरी सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बन्द रहेगा।
आपको बताते चलें कि रेलवे फाटक संख्या 20बी से आवागमन करने वाले लोग लंगूर की मठिया के समीप बने रेलवे ओवर ब्रिज, स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या-19सी भैंसाई गेट तथा पश्चिम की ओर स्थित 21सी कन्धेसी पचार गेट का उपयोग कर सकते हैं।