धौलपुर ब्रेकिंग न्यूज़
स्मार्ट क्लास के माध्यम से दी साइबर अपराध के रोकथाम के उपायों की जानकारी*
धौलपुर,4 जनवरी। संपूर्ण देश में जनसाधारण, शिक्षा संस्थान और निजी उद्योगों को साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को बढावा देने में उनकी भूमिका के प्रति एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान और एक रणनीति चलाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धनौरा में प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से साइबर अपराध के बारे विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम बढ़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज के तकनीकी युग में साइबर अपराध का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जिसकी रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने की आवश्यकता है। साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका निरंतर चलती रहेगी, लोगों में प्रारंभ और बढावा देने के लिए एवं विद्यमान जागरूकता और प्रयास उन तक पहुँचाने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता की एक विशाल भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। क्षेत्र या आकार का विचार किये बिना, प्रत्येक नागरिक, सभी स्तरों की सरकार, शिक्षा संस्थान और उद्योगों को सुरक्षित साइबरस्पेस को बढावा देना चाहिये और समर्थन करना चाहिये। समाधान में समाविष्ट प्रमुख स्टेकहोल्डर्स की सूची असीमित है और इसीलिये, समस्या का समाधान व्यवस्थित सार्वजनिक-निजी सहभागिता के परिणाम के रूप में सामने आएगा। संपूर्ण देश में जनसाधारण, शिक्षा संस्थान और निजी उद्योगों को साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को बढावा देने में उनकी भूमिका के प्रति एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान और एक रणनीति चलाने की आवश्यकता है। पाठशाला के विद्यार्थी, शिक्षकगण और पाठशालाऍं तथा विद्यापीठ इन सब की भूमिका को पहचानते हुए, उन सब तक साइबर सुरक्षा पहुँचाने के लिए एक रणनीति बनाई गई है। साथ ही, हमें प्रत्येक समर्पित राज्य और स्थानीय जनसेवकों को, जिन्होंने राज्य और स्थानीय सरकारी एजेंसियों में साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढावा देने का उत्तरदायित्व बाँटा है, संगठित करना होगा। इस अवसर पर व्याख्याता भगवान सिंह मीणा ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर महात्मा गांधी विद्यालय की समस्याओं के बारे में जाना और प्रधानाचार्य,अभिभावकों, शिक्षकों एवं कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों से जानकारी लेकर राज्य शोध के अंतर्गत प्रश्नावली के माध्यम से ऑनलाइन डाटा संकलन का कार्य किया। इस अवसर पर कम्प्यूटर शिक्षक महेश मीणा,व्याख्याता लाखन सिंह,विजय पूनिया,जसवंत सिंह,महावीर प्रसाद,बलवीर मीणा सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमाकांत शर्मा
R 9 भारत चैनल