धौलपुर: SC/ST एक्ट, पदोन्नति में आरक्षण सहित जातिगत आरक्षण सरीखी कुनीति और कुरीतियों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से राजनैतिक सत्याग्रह आंदोलन चला कर केंद्र व राज्य सरकारों से फरियाद कर रही, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी (RJAVP) के प्रदेश महासचिव यज्ञदत्त शर्मा के आवाहन पर पार्टी महासचिव रविन्द्र जठेडी का धौलपुर कलेक्ट्रेट के बाहर 108 घंटे का सांकेतिक अनशन एवं सत्याग्रह प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संदर्भ में नारे बाजी करते हुए जातिगत आरक्षण एवं एससीएसटी एक्ट को खत्म करने की मांग की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के युवा नेता रिंकू उपाध्याय ने कहा कि सांकेतिक अनशन का समापन 05 जनवरी को दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद होगा।
आज धरना स्थल पर ग्वालियर से सत्यप्रकाश शुक्ला व जयपुर से त्रिलोक तिवारी एवं राजीव गर्ग शामिल हुए। कल 05 जनवरी को अनशन के समापन के समय दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होंगे। धौलपुर के सभी जातिगत आरक्षण विरोधी साथियों से कल 11 बजे तक धरना स्थल पर पहुंचने की अपील है।