बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
ओबी लदा होलपैक गड्ढे में धंसा, घंटों से फंसा है वाहन, ऑपरेटर बाल-बाल बचा
bo
बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा कोलियरी माइंस के रनिंग सेक्शन के पास सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया।बंद डीजल टंकी के निकट ओबी लदा होलपैक संख्या D-90025 का दाहिना हिस्सा गड्ढे में धंस गया। गनीमत रही कि ऑपरेटर बाल-बाल बच गया।घटना का विवरण:लगभग शाम 6 बजे माइंस फेस से होलपैक ऑपरेटर मोती प्रसाद ओबी लोड कर डंपिंग प्वाइंट पहुंचे।ओबी गिराने के दौरान होलपैक का हाइड्रोलिक जैक नहीं उठा।इसके बाद ऑपरेटर ने होलपैक को रनिंग सेक्शन में खड़ा करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन का पिछला दाहिना टायर गड्ढे में धंस गया। सूचना मिलते ही माइंस प्रबंधन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को पांचवां दिन हो गया लेकिन होल पैक को अभी तक निकाला नहीं गया है,खबर लिखे जाने तक होलपैक को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला जा सका है।क्रेन मंगाकर निकालने का प्रयास जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हाइड्रोलिक जैक फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। होलपैक फंसे होने से रनिंग सेक्शन में ओबी परिवहन का काम भी प्रभावित हुआ है।
–