कथारा में आरसीएमएस की महाप्रबंधक संग बैठक, मजदूर समस्याओं पर हुई चर्चा।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा में आरसीएमएस की महाप्रबंधक संग बैठक, मजदूर समस्याओं पर हुई चर्चा।

 

बोकारो जिला के कथारा सीसीएल महाप्रबंधक सभागार में आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी.सिंह के साथ एक परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।परिचय के उपरांत संघ के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न मजदूर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने झिरकी गांव में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को देखते हुए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता जताई।इसके अलावा स्वांग वाशरी में वाश कोल डिस्पैच के लिए अधिक से अधिक रैक उपलब्ध कराने, जरंगडीह में अतिरिक्त स्कूल बस की व्यवस्था करने,आवासों की मरम्मत,कॉलोनियों की साफ-सफाई तथा सड़कों के त्वरित मरम्मत कार्य की मांग रखी गई।संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका संगठन हमेशा उत्पादन कार्य में प्रबंधन का सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस पर महाप्रबंधक ए.के.बी.सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।बैठक में आरसीएमएस कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी,गोविंदपुर परियोजना के सचिव विकास कुमार सिंह व अध्यक्ष राजकुमार साव,स्वांग वाशरी के सचिव बी.के. श्रीवास्तव व अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति,कथारा वाशरी के सचिव मोबिन अंसारी व अध्यक्ष रंजीत मंडल,जरंगडीह कोलियरी के अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार,उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा,बृजेश सिंह,आरआर शॉप के अध्यक्ष अर्जुन राम, मोहम्मद तिजारत,मनोज सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!