कसमार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त,माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कसमार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त,माफियाओं में हड़कंप

बोकारो जिला के कसमार थाना पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बांधघुटु मुख्य मार्ग से 25 अप्रैल 2026 शनिवार को अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बांधघुटु मुख्य मार्ग पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध बालू का परिवहन करते हुए पकड़े गए। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध बालू का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!