बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
इंतजार में बैठे रहे एसडीएम, वार्ता करने नहीं पहुंचे विस्थापित
बोकारो :बाद में वार्तास्थल करगली आफिसर्स क्लब पहुंचकर विस्थापितों ने जताई नाराजगी. कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र प्रबंधन को दिए गए 70 सूत्री मांगपत्र के आलोक में शनिवार को लगभग 11:40 बजे वार्ता में मध्यस्थता करने को बेरमो के एसडीएम मुकेश मछुआ करगली आफिसर्स क्लब पहुंच गए।वह बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओ माइनिंग केएस गैवाल एवं सीसीएल के कई अधिकारियों के साथ विस्थापितों के इंतजार में बैठे रहे,लेकिन जब एक भी विस्थापित नहीं पहुंचे तक लगभग 12:15 बजे एसडीएम व बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओ माइनिंग केएस गैवाल सहित सीसीएल की कारो परियोजना के पीओ सुधीर कुमार सिन्हा, खान प्रबंधक चिंतामणि मांझी, एसओ सिविल मनोज कुमार शाह,एसओ एचआर पीएन सिंह,पीई ईएंडएम श्याम रतन, मैनेजर एचआर आर पी यादव व नोडल आफिसर मनीष महेश्वरी भी चले गए। उसके बाद करीब 12:20 बजे दर्जनों विस्था पित वार्तास्थल करगली आफिसर्स क्लब पहुंचे और यह कहते हुए नाराजगी जताई कि पांच मिनट और रुक जाते तो क्या हो जाता। विस्थापितों के नेतृत्वकर्ता इंद्रदेव महतो, वतन महतो एवं अहमद हुसैन ने कहा कि अब विस्था पितों का आंदोलन होकर रहेगा। बताया कि 27 अप्रैल से कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों की ओर से सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की कारो परियोजना का अनिश्चित कालीन चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। बताया कि बीते 13 अप्रैल को सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र प्रबंधन को मांग पत्र देकर एसडीएम की मध्यस्थता वार्ता कराने के लिए आग्रह किया गया था। तब 23 अप्रैल को प्रबंधन ने विस्थापितों को पत्र प्रेषित कर वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। उसके तहत आज 25 अप्रैल को वार्ता हाेने वाली थी।