बीसलपुर आवेदनों में फॉर्म लंबित नहीं हो रहे जांच -2 महीनो से साईट विजिट ,डिमांड जारी नहीं -जनता को आस की गर्मी में हो सुविधा , विभाग अधिकारियो का कोई ठोस समाधान नही…KALWAR ROAD JHOTWARA AREA, NIWARU ROAD Area, Ganesh Nagar main, colony Area.
बीसलपुर घरेलू आवेदनों में ढिलाई -जयपुर झोटवाडा ,कालवाड़ रोड ,करधनी बजरंग द्वार , गणेश नगर मैन, एरिया
दो महीनो से भी जयादा आवेदन नहीं बढ़ रहे आगे -डिमांड नोटिस जारी तो दूर जनता के ऑनलाइन आवेदन चेक नहीं किये जा रहे जनता परेशान -आवेदक जल कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं।
झोटवाड़ा के करधनी सब-डिवीजन में तो ₹1500 रुपए प्रति कनेक्शन ‘@ऊपर की सेवा’- शुल्क नहीं देने पर दो से तीन महीने तक कनेक्शन जारी नहीं करने की शिकायतें कई उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके व विभाग के उच्च अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उच्च अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। लेकिन उच्च अधिकारियों ने भी छोड़ दिया ठेकेदार के भरोसे इस संबंध में अधिशाषी अभियंता (XEN) को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जयपुर ब्युरो चीफ राजीव सोनी