राजाखेड़ा में श्रमिक दिवस पर बिजली कर्मचारियों का सम्मान
राजाखेड़ा। श्रमिक दिवस के अवसर पर जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजली कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने कहा कि बिजली कर्मचारी हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। उनका योगदान सराहनीय है और विभाग के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल, रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, भूदेव सिंह, वीरेंद्र, सोनेश, अम्बरीष, रामनरेश, राजेश, संजीव पाठक, डालचंद, पुनीत, रामफूल, राकेश, विपिन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और सम्मान के साथ हुआ। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर