जैक बोर्ड कला संकाय की राज्य टापर छोटी कुमारी को डॉ अवनीश झा ने किया सम्मानित

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जैक बोर्ड कला संकाय की राज्य टापर छोटी कुमारी को डॉ अवनीश झा ने किया सम्मानित

 

बोकारो :झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची द्वारा घोषित इंटरमीडिएट कला वार्षिक परीक्षा परिणाम में पी एम श्री क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय हरनाद, प्रखंड कसमार, जिला बोकारो की छात्रा छोटी कुमारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सुखद समाचार को प्राप्त कर कसमार प्रखंड समेत समेत पूरे बोकारो जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। छोटी कुमारी की सफलता से गौरवान्वित हो पड़ोसी विद्यालय पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार के पीजीटी अंग्रेजी – सह – झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, बोकारो के जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने विद्यालय का दौरा कर प्रार्थना सभा में छोटी कुमारी को विधिवत सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी छात्रा को अंगवस्त्र,लेखनी, उपहार, मिष्ठान एवं अन्य भेंट प्रदान कर उनके भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ झा ने छोटी कुमारी की सफलता के लिए शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार, उपायुक्त बोकारो, अजय नाथ झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो जगरनाथ लोहरा, विद्यालय प्राचार्य जय प्रकाश रजक, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ उपासना पाण्डेय एवं मनोज कुमार दत्ता समेत सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर राज्य टापर छोटी कुमारी ने अपने अथक परिश्रम, माता – पिता एवं शिक्षकों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने सभी छात्र – छात्राओं से लगातार कठिन परिश्रम करने एवं लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रुकने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ झा ने विद्यालय प्राचार्य जय प्रकाश रजक को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को प्राचार्य जय प्रकाश रजक, शिक्षक नंदकिशोर नायक, मो0 इरशाद अख्तर एवं उपासना पांडेय ने भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षक तुलेश्वर प्रसाद मेहता , विष्णुपद मंडल , महेंद्र प्रजापति , अनंत कुमार, चंद्रशेखर , सैयद मसरूर, नीतू यादव , पूनम कुमारी , सुधा कुमारी , अमित कुमार , ब्रह्मदेव कुमार , राजेश, विवेक रंजन , परशुराम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!