कथारा ओपी प्रभारी ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री, बोले- मोबाइल-रील से दूर रहो, माता-पिता का करो सम्मान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

कथारा ओपी प्रभारी ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री, बोले- मोबाइल-रील से दूर रहो, माता-पिता का करो सम्मान

 

बोकारो जिला के कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने गोमिया, साड़म, कथारा, असनापानी, झिरकी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। खेल सामग्री पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।इस मौके पर ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने बच्चों से कहा कि सभी अपने माता-पिता का सम्मान करें। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया, मोबाइल और रील बनाने पर ध्यान न देने की सलाह दी। प्रभारी ने कहा कि अपना समय पढ़ाई और खेल-कूद में लगाएं, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। साथ ही बच्चों को नशा और मोबाइल से दूर रखने की बात कही,ओपी प्रभारी की इस पहल की बच्चों और अभिभावकों ने सराहना की। बच्चों ने कहा कि खेल सामग्री मिलने से वे अब पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देंगे। प्रभारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनते हैं और बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!