चास मुफ्फसिल पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा हमला, 150 किलो जावा महुआ नष्ट

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास मुफ्फसिल पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा हमला, 150 किलो जावा महुआ नष्ट

बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 गांवों में छापेमारी कर 150 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया।बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कुम्हरी, डुमरदाह, सिधाबाद और सिंहडीह गांवों में छापेमारी की गई।पुलिस टीम ने आज चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। मौके पर ही सभी सामग्री को नष्ट कर दिया गया ताकि शराब निर्माण पर रोक लगाई जा सके।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र को शराब मुक्त बनाना और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!