गुरु अर्जुन देव जी का 420वां शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

गुरु अर्जुन देव जी का 420वां शहीदी पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

 

सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव का 420वां शहीदी पर्व गुरुवार को बोकारो जिला के कथारा और जरंगडीह गुरुद्वारों में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों गुरुद्वारों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगत द्वारा सामूहिक रूप से सुखमणि साहिब पाठ किया गया, जिसके बाद शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ। बाबा जी ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु अर्जुन देव जी के बताए सत्य, सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में अरदास की गई तथा संगत के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए चना प्रसाद, ठंडा जल और शरबत की भी व्यवस्था की गई। कथारा एवं जरंगडीह गुरुद्वारा समितियों के पदाधिकारियों और संगत के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला-पुरुष और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथारा गुरुद्वारा समिति की ओर से प्रधान निशान सिंह, पवन भाटिया, बाबा जी, सरदार महेंद्र सिंह, सचिव गुरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, सूचा सिंह, गुरमीत कौर, अरविंद कुमार सहित महिला संगत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।वहीं,जरंगडीह गुरुद्वारा समिति की ओर से सचिव सरदूल सिंह, सुरजीत सिंह, राजू सिंह, योगेंद्र सिंह, रजनी, अमनदीप सिंह, प्रिंस, रॉकी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!