दौसा 22 जुलाई
अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
लालसोट दौसा पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया पुलिस द्वारा क्षेत्र में की गई सघन नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी का खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की निगरानी और अभियान आगे भी जारी रहेंगे
रवि तिवारी की रिपोर्ट