सैपऊ नगर पालिका में नामांकन की अंतिम तिथि पर उमड़ी भीड़
सैपऊ नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को उपखंड कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली अंतिम तिथि होने के कारण सुबह से ही नामांकन दाखिल करने वालों का पहुंचना शुरू हो गया प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी नामांकन स्थल पर पहुंचे जिससे कार्यालय के आसपास दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा नामांकन दाखिल करने को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आया
अंतिम दिन होने के चलते नामांकन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी अमित शर्मा मौक़े पर रहे