चास मुफस्सिल थाना पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार – DJ गाड़ी सहित जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

चास मुफस्सिल थाना पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार – DJ गाड़ी सहित जब्त

बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 90/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही DJ को गाड़ी सहित जब्त किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साधन कुमार महतो, पिता बुचन महतो, ग्राम अंधरतेलिया, थाना चास मुफस्सिल, जिला बोकारो के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस दौरान मौके से DJ को गाड़ी सहित जब्त कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!