सीआईएसएफ का कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम – करगली ग्राउंड में फुटबॉल मुकाबले का आयोजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीआईएसएफ का कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम – करगली ग्राउंड में फुटबॉल मुकाबले का आयोजन, अमलो टीम बनी विजेता

बोकारो जिला के करगली ग्राउंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी संदेश दिया है। सीआईएसएफ की ओर से कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत सीसीएल के सहयोग से करगली ग्राउंड में फुटबॉल मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण अमलो और ग्रामीण कल्याणी की टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।खेल के मैदान में जब जुनून,जोश और आपसी सौहार्द का संगम हुआ, तो करगली ग्राउंड फुटबॉल के रोमांच से गूंज उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत सीसीएल के सहयोग से आयोजित फुटबॉल मुकाबले में ग्रामीण अमलो और ग्रामीण कल्याणी की टीमों ने हिस्सा लिया।कांटे के इस मुकाबले में ग्रामीण अमलो (05 नंबर धोड़ा) की टीम ने जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।सीआईएसएफ कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह, इकाई सीसीएल करगली के दिशा-निर्देश में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जीएम, ढोरी क्षेत्र श्री राजीव कुमार सिंह और सीआईएसएफ कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह उपस्थित रहे।खेल से मजबूत होते हैं सामाजिक रिश्ते: राजीव कुमार सिंह मैच के शुभारंभ के अवसर पर जीएम, ढोरी क्षेत्र श्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने का सशक्त जरिया है। खेल गतिविधियों से सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है सुरक्षा के साथ जनकल्याण भी सीआईएसएफ की प्राथमिकता: राज प्रताप सिंह सीआईएसएफ कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने कहा कि सीआईएसएफ की भूमिका केवल सुरक्षा एवं संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनमानस के कल्याण और समुदाय के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए भी बल लगातार प्रयास करता है। कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।मैदान पर दिखा रोमांच, अमलो ने मारी बाजी ग्रामीण अमलो के कप्तान रोहित और ग्रामीण कल्याणी के कप्तान सुभाष कुमार के नेतृत्व में दोनों टीमों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।मैच में श्री एस. मुखर्जी ने रेफरी, राज सिंह एवं लक्ष्मण यादव ने सहायक रेफरी तथा दीपक कुमार ने ऑफिशियल रेफरी की भूमिका निभाई। मैदान में मौजूद दर्शकों ने पूरे मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया आयोजन की सफलता में उप कमांडेंट श्री अभिलाष, एएसओ श्री सुरेश कुमार, श्री वर्पे सार्थक बाबाजी, श्री धनंजय कुमार पांडेय, निरीक्षक चंदन कुमार, सरोज, नायक, शीला टोप्पो तथा सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।करगली ग्राउंड में आयोजित यह फुटबॉल मुकाबला खेल भावना, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाली पहल के रूप में सामने आया। सीआईएसएफ और सीसीएल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय ग्रामीणों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!