बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
जारंगडीह में दुर्गा पूजा पर दिखेगी केदारनाथ मंदिर की झलक
बोकारो जिला के कथारा स्थित जारंगडीह दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जारंगडीह के अध्यक्ष जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीण सेन गुप्ता, जोगेन्दर सोनार, सचिव सौरव दुबे,नेमचंद मंडल,टिंकू पंडित,सहित अन्य की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जारंगडीह दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा और विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए कारीगरों के साथ पूजा समिति के सदस्य भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार श्रद्धालुओं को भव्य धार्मिक वातावरण का अनुभव कराने के उद्देश्य से पंडाल को विशेष रूप देने का प्रयास किया जा रहा है पंडाल की सजावट रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति की पूरी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं,
पंडाल का निर्माण जामताड़ा के करीब 6 कारीगर, उत्पल मंडल, आशिक मंडल, बंशीधर मंडल,छटन मंडल, पवन दास,अकुल मंडल एक महीना से पंडाल निर्माण में जुटे हुए हैं। पंडाल की चौड़ाई करीब 70 फीट और ऊंचाई 80 फीट होगी। इसे 16 अक्टूबर तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं,खास बात यह है कि इस पंडाल के निर्माण में मण्डल कारीगर भी पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। कारीगरों का कहना है कि अलग-अलग त्योहारों के लिए पंडाल बनाना उनके लिए खुशी की बात है और जब लोग उनके काम की प्रशंसा करते हैं तो उन्हें और उत्साह मिलता है।