जारंगडीह में दशमी पर माँ को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला, नृत्य प्रतियोगिता में दिखाया जलवा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जारंगडीह में दशमी पर माँ को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला, नृत्य प्रतियोगिता में दिखाया जलवा

बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह दुर्गा मंदिर में 21 अक्टूबर 2026 बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला और नृत्य का आयोजन धूमधाम से किया गया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेन गुप्ता और जोगेन्दर सोनार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला खेला।जारंगडीह दुर्गा मंदिर में आज दशमी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह करीब 7 से 8 बजे तक बंगाल से आए आचार्य श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि, आरती और कलश विसर्जन करवाया।इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने माँ के दरबार में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने माँ को सिंदूर लगाया और फिर एक-दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। इस दौरान एक से बढ़कर एक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने जमकर भाग लिया।इससे पूर्व महिला, पुरुष, युवक-युवतियों ने गाजे-बाजे के साथ दुर्गा मंदिर से दामोदर घाट तक शोभायात्रा निकाली और फिर वापस मंदिर लौटे। दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने माँ का आशीर्वाद लिया।समिति द्वारा बताया गया कि प्रतिमा विसर्जन कल गुरुवार, 22 अक्टूबर को संध्या 3 बजे किया जाएगा।मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेन गुप्ता, जोगेन्दर सोनार सहित काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां और हजारों श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!