बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो में दशहरा पर प्रशासन मुस्तैद – BDO मुकेश कुमार और थाना प्रभारी नित्यानंद महतो दलबल के साथ रहे मौजूद

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बेरमो में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए बेरमो प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो खुद दलबल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। मेला परिसर से लेकर पूजा पंडालों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना है और लोग शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा पर्व का आनंद ले रहे हैं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बेरमो में देर रात तक दशहरा मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।*