पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट पर जिला परिषद सदस्य का किया आवेदन

धौलपुर। पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट पर जिला परिषद सदस्य के लिए आवेदन किया है। आवेदन देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
मीडिया से बात करते हुए रामवती जाटव ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में धौलपुर का विकास रुक गया था, जनता परेशान थी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के साथ धौलपुर में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा, जिससे धौलपुर का विकास होगा। सड़क, पानी, सीवर, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता को फायदा मिल रहा है और धौलपुर में भी भाजपा का परचम लहराएगा।