भरतपुर 25 अप्रैल 2026
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ समापन

भरतपुर.. जिले के नदबई में शनिवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वॉकपीठ संगोष्ठी का समापन सीबीईओ नवरतन नायक एवं एसीबीईओ हजारीलाल शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ । इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले संस्थाप्रधानों को सम्मानित किया गया| इस संगोष्ठी में लगभग 80 संस्थाप्रधानों ने भाग लिया.जिसमें शिक्षा के उन्नयन हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए अनेक शिक्षाविदों ने विद्यालयी गतिविधियों से संबंधित अनेक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया.. जिसमें सर्वसम्मति से वेदप्रकाश शर्मा तथा ओमवीर सिंह को संरक्षक, सुजीतकुमार को अध्यक्ष , ममताशर्मा को महिला अध्यक्ष , मेघ सिंह को सभा अध्यक्ष तथा काजल डागुर को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया… कार्यक्रम के अंत में समस्त नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई…कार्यक्रम में मंच संचालन रूप चौधरी एवं डिग्गोसिंह द्वारा किया गया..इस मौके पर लाखनसिंह , केसवदेव, राजेश गौतम, मालती, गिरीशिमा गर्ग, सुनील,विजयसिंह, महेशबाबू सहित अनेकों संस्था प्रधान मौजूद रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे