बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बोरे में मिली लाश का राज खुला, 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या बेबी देवी हत्याकांड में 5 आरोपी धराए, कार से मिले खून के निशान
बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने 25 अप्रैल को तेनुघाट कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया।आगे श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 को चंद्रपुरा थाना अंतर्गत तरंगा पंचायत के चिरुबाद से सटे जमुनिया नदी में प्लास्टिक बोरा में बंद अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ पाया गया था।इस संबंध में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 45/2026, धारा 103(1)/238 बी एन एस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।पुलिस अधीक्षक, बोकारो के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशानुसार कांड उद्भेदन हेतु एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा लगातार तकनिकी असूचना तथा गुप्तचरों से संपर्क कर कांड उद्भेदन हेतु प्रयास किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24/4/2026 को अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि चास थाना क्षेत्र से एक महिला दिनांक 20/4/26 को गुमशुदा हुई थी। मृतका का अंत्यपरीक्षण कराकर पहचान हेतु मृतका का शव को डी भी सी अस्पताल चंद्रपुरा के शव गृह में रखा गया था। मृतका बेबी देवी के पति एवं बेटे के द्वारा शव का पहचान बेबी देवी के रूप में किया गया तथा शिनाखात के बाद उनके परिजनों द्वारा संदेह जताने पर तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश एवं अनील कुमार को सेक्टर 9 से पकड़ा गया तथा इनके निशानदेही पर अग्रतर अनुसंधान के क्रम में कांड में प्रयोग किया गया स्विफ्ट कार के साथ दो अन्य अभियुक्त शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी तथा जलेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद इनके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोकती में चालीस हजार रुपए लेकर बेबी देवी का हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश कुमार से सुपाड़ी लेने की बात बताई गई। उक्त कार से महिला की लंबी बाल एवं पीछे की सीट से खून का निशान भी पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार इस घटना के उद्भेदन में पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतका एवं गुड्डू बरनवाल के बीच पूर्व से जान पहचान थी। आपसी विवाद के चलते गुड्डू बरनवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया तथा शव का पहचान मिटाने हेतु बोरा में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी
1.गुड्डू बरनवाल उर्फ मुकेश कुमार सेक्टर 9 नियर काली बाड़ी क्वाटर नं 2132, थाना हरला 2. शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी सेक्टर 9 थाना हरला
3.जागेश्वर महतो रानीपोखर रामडीह बस्ती, थाना हरला
4.विवेक कुमार जैना मोड़,थाना जरीडीह 5.अनील कुमार रायडीह मोड़,थाना हरला बरामद सामान 1.घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नंबर JH09 BG 6008 एवं उसके अंदर बिखरे हुए कुछ लम्बे बाल 2.6 मोबाइल फोन छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम1.नवल किशोर सिंह पुलिस उपाधिक्षक सह पुलिस निरीक्षक बेरमो,2. पु0अ0नि0 रवि शंकर, थाना प्रभारी चास 3. पु0अ0नि0 विक्रम कुमार, थाना प्रभारी चंद्रपुरा,4. पु0अ0नि0 श्रीनिवास कुमार सिंह बोकारो झरिया थाना प्रभारी 5. पु0अ0नि0 अमित कुमार सोनी थाना प्रभारी नावाडीह 6.पु0अ0नि0 मनीष कुमार थाना प्रभारी दुग्धा,7.पु0अ0नि0 महावीर उरांव चंद्रपुरा थाना,8.धीरज कुमार सिंह चास थाना, 9.पु0अ0नि0 कुंदन कुमार पासवान चंद्रपुरा थाना,10. पु0अ0नि0 प्रवीण महतो चंद्रपुरा थाना,11.तकनीकी शाखा बोकारो,12.चंद्रपुरा तथा चास थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।