कथारा में आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम, महायज्ञ और महाजप का आयोजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

 

कथारा में आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम, महायज्ञ और महाजप का आयोजन

बोकारो : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के कथारा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में 2 जून 2026 मंगलवार को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। महाप्रयाण दिवस पर महायज्ञ और सामूहिक जप का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में उपजोन प्रभारी श्याम नंदन सिंह, जिला उप समन्वयक सुरेश प्रसाद, बोकारो ट्रस्टी शिव शंकर, बालीडीह ट्रस्टी केशव कुमार प्रजापति, जिला समन्वयक मुकेश कुमार मिश्र, गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के व्यवस्थापक चंद्र भूषण प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यकर्ता लाल बाबू सिंह, सतीश कुमार बर्णवाल, सीताराम चौहान, दुलुचंद महतो,प्रकाश कुमार महतो, टेकलाल महतो, अजीत कुमार, बीपी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सोमवार को नाग योग के अवसर पर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक गायत्री मंत्र का सामूहिक महाजप किया गया। मंगलवार को तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान अल्पाहार की व्यवस्था की गई। युग संगीत और विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने आचार्य श्रीराम शर्मा के जीवन, उनके आदर्शों और युग निर्माण आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आचार्य के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं आयोजकों ने बताया कि आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में इसी प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!