बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो में सीआईएसएफ का कोयला माफियाओं पर शिकंजा, 6.275 टन अवैध कोयला और बाइक जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। केऔसुब इकाई सीसीएल करगली ने 6.275 टन अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर 2 जून 2026 मंगलवार को क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खुफिया इनपुट पर बीएंडके एरिया में कार्रवाई की गई।सीआईएसएफ ने खासमहल एरिया के प्रदीप होटल के पास जमा किए गए 3.305 टन अवैध कोयला जब्त किया। वहीं कारो एक्सकेवेशन के पास कोल डम्प से कोयला लदी बाइक संख्या जेएच 09 बीएफ 7053 को भी जब्त किया गया।ढोरी एरिया के अमलो माइंस के वर्कशॉप के पीछे बैरियर के पास से 1.30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इसके साथ ही तारमी कोल डम्प के पास से 1.67 टन अवैध कोयला बरामद हुआ। कुल 6.275 टन जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। वहीं कोयला लदी मोटरसाइकिल को बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया गया।छापामारी दल में निरीक्षक शिला टोपो, सुनील कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक एसके खरवार, वीके सोनकर, आरक्षक बी पेगु, सुदामा प्रसाद और अन्य केऔसुब जवानों की सराहनीय भूमिका रही।सीआईएसएफ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है सीआईएसएफ अधिकारी:ने कहा अवैध खनन के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए गश्ती अभियान जारी है।”