चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,ग्रामीणों से की नशा छोड़ने की अपील

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,ग्रामीणों से की नशा छोड़ने की अपील

b

बोकारो जिला के चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में 3 जून 2026 बुधवार को चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में आज नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने किया।
अभियान में बिजुलिया पंचायत के मुखिया, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने ग्रामीणों से नशा नहीं करने की अपील की।इस दौरान लोगों को नशा करने से होने वाले शारीरिक,मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में बताया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि नशा न सिर्फ व्यक्ति को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।”नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। हम गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों से अपील है कि नशे से दूर रहें। सूचना मिलने पर नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना की और नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अन्य गांव में भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!