बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बोकारो एसपी का एक्शन मोड: चतरोचट्टी-आईईएल थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश
बोकारो: बोकारो के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा एक्शन मोड में दिखे।एसपी ने जिले के सुदूरवर्ती बेरमो अनुमंडल स्थित चतरोचट्टी और आईईएल थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी मीणा ने दोनों थानों की सुरक्षा व्यवस्था,साफ-सफाई और सीरिस्ता के कार्यों की गहन समीक्षा की।थाना में पदस्थापित अधिकारियों और जवानों से पूछताछ कर उनके कार्यों की जानकारी ली।
एसपी के अहम निर्देश:
1.जनता की शिकायत:आम जनता की समस्याओं का त्वरित और विधि सम्मत समाधान करें
2.लंबित मामले*: सभी लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार और कुर्की का ससमय निष्पादन करें
3.थाना प्रबंधन*: थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें
4.रिकॉर्ड संधारण*: सीरिस्ता के सभी दस्तावेज और पंजियों को अद्यतन रखें एसपी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करें।निरीक्षण के दौरान बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद रहे। एसपी के औचक निरीक्षण से दोनों थानों में हड़कंप की स्थिति रही।बता दें कि पदस्थापना के बाद एसपी नाथू सिंह मीणा लगातार फील्ड में जाकर थानों का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई थानों का निरीक्षण किया है।