धौलपुर: राजाखेड़ा मनियां पार्वती नदी में दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबे 6 से ज्यादा बच्चे, 3 की मौत

धौलपुर: राजाखेड़ा मनियां पार्वती नदी में दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबे 6 से ज्यादा बच्चे, 3 की मौत

धौलपुर जिले में पार्वती नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मनियां थाना क्षेत्र के गड़ाईच गांव के पास नदी में नहाने गए आधा दर्जन से अधिक बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!