सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.720 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.720 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त

 

बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र में कोयला माफिया के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.720 टन अवैध कोयला और 2 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सीआईएसएफ की कार्रवाई से इलाके में तस्करों में हड़कंप मच गया है।बोकारो में कोयला तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सीआईएसएफ ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गश्ती और छापेमारी अभियान के तहत खासमहल एरिया और करगली रेलवे साइडिंग में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइकें बरामद की गईं।
सीआईएसएफ की टीम को बी एंड के एरिया से खुफिया सूचना मिली थी कि खासमहल एरिया में कोयला तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 2 लावारिस मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। एक मोटरसाइकिल का पंजीयन संख्या JH 09X 2477 है, जबकि दूसरी का नंबर अस्पष्ट है। दोनों बाइकें गांधीनगर ओपी को सुपुर्द कर दी गई हैं। इसके अलावा करगली रेलवे साइडिंग से 1.720 टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया, जिसे सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त की गई मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कोयला तस्करी में किया जा रहा था।सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, आरक्षक अतुल कुमार सहित अन्य सीआईएसएफ जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!