जारंगडीह में मजदूर नेता कॉ. रामस्वरूप को दी गई श्रद्धांजलि, एटक ने जताया गहरा शोक

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जारंगडीह में मजदूर नेता कॉ. रामस्वरूप को दी गई श्रद्धांजलि, एटक ने जताया गहरा शोक

:प्रसिद्ध मजदूर नेता और यूसीडब्ल्यूयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष कॉ. रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर बोकारो जिला के जारंगडीह यूनियन कार्यालय में 19 जून 2026 शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 18 जून 2026 को अस्पताल में उनका निधन हो गया था यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एटक की बेरमो क्षेत्रीय कमिटी द्वारा जारंगडीह यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉ. रामस्वरूप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।झारखंड एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव लखन लाल महतो ने कहा कि कॉ. रामस्वरूप का निधन यूनियन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके जीवन को जुझारू संघर्ष और मजदूर आंदोलन के लिए प्रेरणादायक बताया।जोनल अध्यक्ष कॉ. सी एस झा ने कहा कि वे राजमहल और ईसीएल के मजदूरों के लोकप्रिय नेता थे। वे कई बार गोड्डा जिला कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भी रहे। उनके संघर्ष और नेतृत्व को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में नवीन कुमार विश्वकर्मा, जवाहरलाल यादव, भीम महतो, मथुरा सिंह यादव, मुखिया विश्वनाथ महतो, पप्पू कुमार लाला, रामेश्वर गोप, बिनोद कुमार झा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!