जारंगडीह 16 नंबर में श्री बासुकीनाथ महादेव और माँ पार्वती मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जारंगडीह 16 नंबर में श्री बासुकीनाथ महादेव और माँ पार्वती मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

 

बोकारो जिला के जारंगडीह 16 नंबर स्थित श्री बासुकीनाथ महादेव मंदिर एवं माँ पार्वती मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार 19 जून 2026 से श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया। पहले दिन गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।बोकारो के जारंगडीह 16 नंबर में आस्था का संगम देखने को मिला। श्री बासुकीनाथ महादेव मंदिर एवं माँ पार्वती मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष नित्यानंद मैथी, सचिव सुजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, पुजारी प्रकाश पंडित,विनय पंडित, जोगेन्दर सोनार और तरुण सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा मंदिर से दामोदर नदी तक निकाली गई।
प्रातः 7 बजे शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर 16 नंबर मंदिर से दामोदर नदी मंदिर तक पहुंचीं। पुजारी प्रकाश पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद सभी भक्त नारे लगाते हुए वापस 16 नंबर मंदिर पहुंचे और मंदिर की परिक्रमा की। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।आयोजन समिति ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत आज दोपहर 11 बजे रूद्राभिषेक किया गया। संध्या 6 बजे महाआरती के बाद रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 20 जून शनिवार को प्रातः 8 बजे दुर्गा पाठ, दोपहर 12 बजे हवन और 2 बजे भंडारा व प्रसाद वितरण होगा। रात्रि में पुनः भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और युवाओं का सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!