चलकरी के प्रस्तावित सोलर प्लांट में फिर से लग सकता है ग्रहण

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चलकरी के प्रस्तावित सोलर प्लांट में फिर से लग सकता है ग्रहण

प्रबंधन के ढुलमूल नीति से नाराज आदिवासी परिवारों ने सोलर प्लांट के खिलाफ खोला मोर्चा

बोकारो :आदिवासियों के जमीन में दलाल कर रहे नेतागिरी, जबतक आदिवासी को नहीं मिलेगा नौकरी मुआवजा नहीं बनने देंगे सोलर प्लांट : आदिवासी समाज भूमि पूजन के पूर्व नहीं मिली मुआवजा तो बजेगी डुगडुगी : जीप सदस्य अशोक बोकारो जिला के बीएंडके क्षेत्र के डीआरएंडआरडी परियोजना चलकरी में बनने वाली प्रस्तावित सोलर प्लांट में ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुई वार्ता में आदिवासी समाज की नाराजगी दिखाई दी थी जिसके अलोक में रविवार को पेटरवार प्रखंड चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आदिवासी समाज की बैठक हुई। जिसमे मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू सहित रैयत उपस्थित थे। बैठक के पूर्व सीसीएल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई जिसके बाद निर्णय लिया गया की सोलर प्लांट बनने के पूर्व आदिवासियों के साथ वार्ता कर उनके जमीनो के बदले नौकरी मुआवजा नहीं दिया जाता है तो जोरदार विरोध करते हुए आंदोलन करना है। मुख्य रुप से उपस्थित जीप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा की सीसीएल 43 वर्ष पूर्व चलकरी के जमीन को अधिग्रहण कर डीआरएंडआरडी परियोजना खोलकर कोयला उत्पादन करने का निर्णय लिया था जो नहीं हो सका अब सोलर प्लांट लगाने के लिए तत्पर है।सीसीएल प्रबंधन जिस जमीन को चिन्हित किया है वहां आदिवासी परिवार के लोग खेती कर जीवन गुजर बसर कर रहे है यहां तक की उस जमीन का रसीद भी आदिवासी लोग कटा रहे है फिर भी सीसीएल उक्त जमीन को ही टारगेट किया हुआ है हम आदि वासियों के जमीन को सीसीएल कुछ असमाजिक लोगो से सांठ गांठ कर जमीन हड़पने का प्रयास कर रही जो किसी भी सूरत में नहीं होगा।आदिवासी जान दे देंगे लेकिन जमीन को छीनने नहीं देंगे। कुछ दिन पूर्व वार्ता हुई जिसमे आदिवा सियों के बारे में कोई बात नहीं कर सिर्फ उन्ही लोगो की बात सुनी गई जो प्रबधन की दलाली करते है। आगे उन्होंने कहा की अगर सीसीएल भूमि पूजन करने के पूर्व आदिवासियों से सकारा त्मक वार्ता नहीं करती है तब तक किसी भी सूरत में सोलर प्लांट का कार्य नहीं होने दिया जायेगा प्रबंधन उक्त जमीन को छोड़ अन्य कहीं भी प्लांट निर्माण करे कोई आपत्ति नहीं होंगी। उन्होंने कहा की अगर प्रबंधन जबरदस्ती करता है तो बिरसा मुंडा आदि महापुरुषो की तरह तीर धनुष व डुगडूगी बजाकर हजारों के संख्या में आदिवासी जुटेंगे ओर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा की उक्त बात की जानकारी पत्र के प्रतिलिपि के माध्यम से माननीय राजयपाल,मुख्यमंत्री,सीसीएल सीएम डी,जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,महाप्रबंधक बीएंडके क्षेत्र आदि को दे दी गई है।मौके पर पूर्व पंसस लालेश्वर टुडू,राजा राम सोरेन,होपन मांझी,सेवालाल बास्के,बुधन मांझी,शिवलाल टुडू,दिनेश मांझी,साहेबराम टुडू,बिमला देवी,सोमरी देवी,नेहा हांसदा, सुरुजमुनी,भुनेश्वर सोरेन, किशोर सोरेन,कोका मांझी, अजय सोरेन,रजनीश सोरेन, राजेश मुर्मू, नरेश कुमार सोरेन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!