झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा फुसरो नगर कमिटि का पुनर्गठन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा फुसरो नगर कमिटि का पुनर्गठन।

 

बोकारो जिला के फुसरो नगर के पूराना बीडीओ ऑफिस स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की नगर स्तरीय बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता नगर प्रभारी हासीम असांरी एवं संचालन अमन रवि ने किया.बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बेरमाे विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा को बेहतर रूप से स्थापित करने की रणनीति बनाई गयी. इस कमेटी का पूर्नगठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के राजनीतिक रूप से परिपक्व और संगठन के प्रति समर्पित साथियों को शामिल किया गया.जिसमे फुसरो नगर अध्यक्ष चंद्रदेव महतो,उपाध्यक्ष रघु कुमार रवानी व वार्ड पार्षद सुरेश कुमार करमाली,सचिव शशी महतो,सहसचिव धन्नू महतो, कोषाध्यक्ष उमाशंकर महतो, नगर प्रवक्ता सह संरक्षक जितेंद्र तॉती को पदभार सौंपा गया. वक्ताओं ने कहा कि यह कमेटी गांव -गांव जाकर संगठन को मजबूत करेगी और आम जनता के जन मुद्दों पर लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा करेगी. बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि वर्तमान सत्ता व्यवस्था आम जनता की सम स्याओं से बेपरवाह है.मौके पर केंद्रिय सदस्य सह वार्ड पार्षद बिनोद कुमार चौहान,केंद्रीय पदा धिकारी कुणाल महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, चंद्रशेखर महतो,राज गिरी, सुरज महतो,हरख लाल महतो, गौरव कुमार,अमित कुमार, संजीत कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार आदि लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!