डीएवी के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा की ओर प्रशास्त्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

डीएवी के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा की ओर प्रशास्त्त

बोकारो जिला के तेनुघाट में बेहतर शिक्षा,नियमित व्यायाम एवं उत्तम स्वास्थ्य ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आज तरह-तरह के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए देश सेवा, समाज सेवा जैसे नेक कार्य कर रहे हैं। विद्यालय की इसी कड़ी से जुड़े प्रतिभाशाली छात्र अभिजीत प्रकाश आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक कुशल दंत चिकित्सक (श्री कृष्णा डेंटल क्लीनिक, पेटरवार) के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। आज विद्यालय परिसर में बच्चों के दाँतों की उचित देखभाल करने के लिए डॉ.अभिजीत प्रकाश एवं उनकी टीम ने लगभग 250 बच्चों का नि:शुल्क दंत परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी एवं उपचार हेतु परामर्श दिए। इस सफल कार्यक्रम के लिए प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने डॉ. साहब का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे ही समय-समय पर विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर बच्चों के दंत परीक्षण करने एवं दंत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहने की बात कही। इस अवसर पर शिक्षक हलधर महतो,सिद्धार्थ शंकर दे, लक्ष्मी गुप्ता, द्रविण कुमार कर, खेल शिक्षक सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!