नियमित गौ रक्षों सम्मान प्रार्थना पत्र बीडीओ को सोपा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

नियमित गौ रक्षों सम्मान प्रार्थना पत्र बीडीओ को सोपा

 

 

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा देश के प्रधानमंत्री, देश के राष्ट्रपति, राज्य के राज्यपाल और राज्य के मुख्यमंत्री को जाएगा । गौ सम्मान सम्मान आह्वान अभियान” के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार से विनम्र आग्रह करते हैं कि जन-भावनाओं और भारतीय संस्कृति की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किया जाए। इससे न केवल गौवंश के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि उनके प्रति होने वाली क्रूरता पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।इस अवसर पर ​पंकज पांडेय, ​अर्चना सिंह, ​सजल गांगुली,​ अशोक मिश्रा, नवीन महतो सहित दर्जनों लोग एवं इनके साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवीन कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि “गौ माता हमारी भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी हैं। उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था और गौवंश के संरक्षण के लिए एक आवश्यक कदम है। हम प्रशासन के माध्यम से सरकार तक यह मांग पहुँचा रहे हैं कि गौ माता को वह सम्मान दिया जाए जिसकी वे हकदार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!