बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कसमार प्रखंड में ई-ग्राम स्वराज, GPDP एवं निर्णय पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण आयोजित
बोकारो जिला क़े कसमार प्रखंड सभागार में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों के लिए ई-ग्राम स्वराज, GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) पोर्टल तथा निर्णय पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायतों की योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि, GPDP पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने तथा निर्णय पोर्टल के सुचारु संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के डिजिटल क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों में विकास योजनाओं की बेहतर निगरानी, ऑनलाइन प्रबंधन एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से पोर्टलों का नियमित उपयोग कर पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने की अपील की गई।