विश्व खेल दिवस पर टांगटोना में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

विश्व खेल दिवस पर टांगटोना में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

बोकारो जिला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना कसमार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन,स्लोगन लेखन, 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर,400 मीटर दौड़, फुटबॉल, कबड्डी,रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर,चम्मच-गोली दौड़, बैलून दौड़, खो-खो, शतरंज, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री बिनोद कुमार महतो ने कहा कि खेल बच्चों में स्फूर्ति, अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में खेल और व्यायाम के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।वहीं शिक्षक श्री सुबोध महतो ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। श्री देवधारी महतो ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन आता है। श्री तारकेश्वर प्रसाद, श्री वेद प्रकाश, श्री कपिलेश्वर महतो, श्री लालकिशोर महतो, श्री लक्ष्मण महतो और श्री रथू महतो ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और खेल को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।शिक्षिका श्रीमती सरिता देवी ने कहा कि छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आईसीटी इंस्ट्रक्टर श्रीमती कुमारी तपोसी महतो ने कहा कि खेल और तकनीकी शिक्षा से बच्चों का समग्र विकास संभव है।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री भूषण महतो और सीआरपी श्री फलहारी महतो ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लिपिक श्री कुनाल कुमार महतो सहित पूरे विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!