कथारा ओपी की कार्रवाई नॉन बेलेबल वारंटी गिरफ्तार, तेनुघाट जेल भेजा गया

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा ओपी की कार्रवाई नॉन बेलेबल वारंटी गिरफ्तार, तेनुघाट जेल भेजा गया

 

बोकारो जिला के कथारा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त 2026 रविवार को नॉन बेलेबल वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु तेनुघाट जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार वारंटी की पहचान बहार वारिश, पिता मुबारक अली, निवासी झिरकी कथारा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।इसी क्रम में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहार वारिश को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा हेतु तेनुघाट जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!