बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
22 साल पुराने केस में चास मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सजायाफ्ता अभियुक्त गिरफ्तार
S.T. No-114/2003 में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने 22 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सजायाफ्ता अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामला S.T. No-114/2003 एवं चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 65/2002, दिनांक 09.09.2002, धारा 324/148/149 भा०द०वि० से जुड़ा है। इस कांड के सजायाफ्ता अभियुक्त अनिल रजवार, उम्र करीब 50 वर्ष, पे० स्व० जग्गु रजवार, सा० कुंवरपुर, थाना चास मुफस्सिल, जिला बोकारो को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को आज दिनांक 01.09.2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, चास मुफस्सिल थाना, पु०अ०नि० राजीव रंजन, चास मुफस्सिल थाना एवं सशस्त्र बल चास मुफस्सिल थाना शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे पुराने अपराधियों में हड़कंप मचा है।