चलकरी के प्रस्तावित सोलर प्लांट निर्माण कार्य में लगा ग्रहण।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

चलकरी के प्रस्तावित सोलर प्लांट निर्माण कार्य में लगा ग्रहण।

बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के डीआरएंडआरडी परियोजना चलकरी में बनने वाली प्रस्तावित सोलर प्लांट निर्माण के लिए पहुंचे सीसीएल प्रबंधन,संवेदक प्रतिनिधि सहित चल करी के कुछ लोगो को आदिवासी समाज के सैक ड़ो महिला पुरुष ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पारंप रिक हथियार हाथ में लिए लोग को खदेड़ दिया तथा प्रबंधन के खिलाफ कई नारे लगाए गए, जिसमे आदिवासियों के जमीन को लूटना बंद करो,सीसीएल के दलालो की मनमानी नहीं चलेगी,जो आदिवासी से टकराएगा चूर चूर हो जायेगा, विधानसभा न सांसद सभा यहां चलेगी ग्रामसभा आदि नारे लगाते हुए विरोध किया गया। उक्त विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू कर रहे थे। यहां जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा की सीसीएल प्रबंधन जिस उदेश्य से जमीन का अधिग्रहण किया,उस कार्य को तो 43 वर्षो तक नहीं किया जब आदिवासी रैयत उस जमीन के जरियेजीविका पार्जन कर रही है इतना ही नहीं सरकार को लगान भी दे रही है उसके बाद सीसीएल उक्त जमीन में सोलर पलांट निर्माण करना चाह रही है यह कदा पि नहीं होगा अगर यहां सोलर प्लांट लगाना है तो प्रबंधन को आदिवासी समाज व आदिवासी रैयत से वार्ता कर नौकरी मुआवजा देना होगा तभी यहां सोलर प्लांट लगने दिया जाये गा। आदिवासियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए चलकरी के पूर्व पंचा यत समिति सदस्य मो सिद्दीक अंसारी ने कहा की जिसका घर, जिसका जमीन जिसका खेत उसको नहीं पूछ सीसीएल प्रबंधन वैसे लोगो को अहमि यत दे रहा है जिसका कुछ नहीं गया है अगर चल करी दक्षिणी पंचायत में सोलर पलांट निर्माण होना है तो पहले वहां के लोगो से वार्ता करनी है बाद में जरूरत पड़े तो बाकि पंचायत सहित आस पास के लोगो से बात की जायेगी।सीसीएल प्रबंधन आदि वासियों के हुजूम देख कर वहां से निकलना ही मुनासिब समझा ओर निकल गए जाने के क्रम में प्रबंधन के ओर से आये स्टॉफ ऑफिसर विधुत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद ने नेतृत्व कर्ता अशोक मुर्मू से वार्ता के लिए आमंत्रित किया जहां जीप सदस्य ने कहा की वार्ता के पूर्व आदिवासी रैयत व समाज बैठक कर निर्णय लेगी उसके बाद ही वार्ता में शामिल होंगे। आगे उन्होंने कहा की वार्ता मेंप्रबंधन के साथ सिर्फ आदिवासी रैयत व समाज उपस्थित होंगे अगर वार्ता में दलाल किस्म के लोग शामिल हुए तो वार्ता वाहिष्कार किया जायेगा। इस संदर्भ में बीएंडके क्षेत्र केएसओ विधुत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद ने बताया की सीसीएल चलकरी में कुल 1200 (बारह सौ एकड) जमीन अधि ग्रहण किया जिसमे 631 लोगो को नौकरी व मुआ वजा दिया गया है जिसमे कितने लोग नौकरी में कार्यरत है ओर कितने लोग सेवानिवृत हो चुके है सेवानिवृत हुए कर्मचारी पेंशन का लाभ ले रहे है सीसीएल वर्तमान में 36 एकड जो पूर्ण रुप से खाली है उसमे 8.5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है जिसमे लोग विरोध कर रहे है भूमिपुजन के पूर्व पांच बार वार्ता हो चुकि है अंतिम बार बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के अध्यक्षता में वार्ता हुई जिसमे चलकरी के लोगो के कई मुलभुत समस्या निदान पर सह मति बनी थी लेकिन पुनः विरोध होना समझ से परे है उक्त विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ की गई। पुनः महाप्रबंधक बीएंडके से निर्णय कर वार्ता की जायेगी। मौके पर बोकारो कोलियरी पीओ पार्थो शंकर डे, पुष्पराज, श्याम रत्न,चंदन कुमार, अमरेश कुमार वही आदिवासी समाज के पूर्व पंसस लालेश्वर टुडू, राजाराम सोरेन, होपन मांझी, सेवालाल बास्के, बुधन मांझी, शिवलाल टुडू, दिने श मांझी, साहेबराम टुडू, बिमला देवी, सोमरी देवी,नेहा हांसदा, सुरुजमुनी,भुनेश्वर सोरेन,किशो र सोरेन, कोका मांझी,अजय सोरेन, रज नीश सोरेन,राजेश मुर्मू, नरेश कुमार सोरेन आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!