कारो मे इनमोसा की बैठक मे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कारो मे इनमोसा की बैठक मे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

बोकारो जिला के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो माइंस में रविवार को इनमोसा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य खदान की सुरक्षा व्यव स्था और उससे संबंधित विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदा धिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर खदान सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।बैठक के अंत में खदान में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और कर्मचा रियों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से इनमोसा अध्यक्ष डोमन पासवान, सचिव निरंजन सिंह, कोषा ध्यक्ष सुनिल कुमार दुबे, एरिया अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!