बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
कथारा क्षेत्र में आंधी-तूफान: कई पेड़ धराशायी, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

b
बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली।तेज आंधी और तूफान के साथ हुई हल्की बारिश से कई जगहों पर पेड़ और डालियां गिर गईं कथारा,जरंगडीह,बोकारो थर्मल और गोमिया क्षेत्र में तेज हवा के कारण कई बड़े पेड़ सड़क किनारे गिर गए। कथारा बांध कॉलोनी, कथारा बाजार और जरंगडीह मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों और CCL कर्मियों ने मिलकर रास्ता साफ किया।आंधी-तूफान के बाद भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से 42 डिग्री के पार चल रहे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।शाम को चली ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक तेज हवा चलनी शुरू हुई और देखते ही देखते तूफान का रूप ले लिया। लगभग 20-25 मिनट तक तेज आंधी चली।गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई और किसी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।